दिल्ली/हजारीबाग: झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, संगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन मंगलवार को नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में किया गया. कार्यक्रम में झारखंड की मिट्टी की खुशबू, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही. उन्होंने झारखंड की लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किए जाने की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया. सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में पहुंचाने के साथ-साथ राज्य की लोक कला और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. उन्होंने झारखंड की संस्कृति को देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए आयोजकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं.
लोक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विभिन्न लोक नृत्यों, संगीत और पारंपरिक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन की जीवंत तस्वीर पेश की. आयोजन स्थल पर झारखंड की कला एवं सांस्कृतिक विरासत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
झारखंडवासियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड एसोसिएशन दिल्ली एवं ओमेगा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की लोक संस्कृति और कलात्मक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा दिल्ली में रह रहे झारखंडवासियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ना है.
आयोजकों ने सांसद का जताया आभार
झारखंड एसोसिएशन दिल्ली के सत्य प्रकाश और ओमेगा ग्रुप के संस्थापक शादाब अंसारी ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद मनीष जायसवाल का आभार व्यक्त किया.
ALSO READ: BSNL के नए ऑफर से ग्राहकों को फायदा, 1 रुपये से मोबाइल सेवा और 1,111रुपए में 200 Mbps तक ब्रॉडबैंड
