Chakradharpur: रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टेबो घाटी स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात उफान पर है. करीब 120 फीट की ऊंचाई से गिरते तेज पानी का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.
सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता
जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा कर्मी पर्यटकों को झरने के करीब जाने से रोक रहे हैं. सैलानियों को सुरक्षित दूरी से ही फॉल का आनंद लेने की सलाह दी जा रही है.
अधूरा गेस्ट हाउस बना परेशानी
पर्यटन कर्मी नंदलाल पुर्ती ने हिरणी फॉल परिसर के अधूरे पर्यटन गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है. उनका कहना है कि बिजली, पानी, शौचालय और अन्य सुविधाओं के अभाव में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को ठहरने में परेशानी होती है.उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस को विकसित करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
ALSO READ: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
