Giridih: आमजनों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया. विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.
अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें
सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती एवं जिला नजारत उप समाहर्ता ने लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और आवेदन प्राप्त किए.
समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मामलों की जांच कर नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पात्र मामलों में अनावश्यक देरी नहीं करने पर भी जोर दिया गया.प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. शिकायतों के पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.
ALSO READ: बोकारो के पूर्व DIG बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के DGP
