Bokaro: 1993 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी बिनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है. उनका बोकारो से भी गहरा जुड़ाव रहा है.
2014 में बोकारो में रहे DIG
बिनयतोष मिश्रा 5 जनवरी 2014 से 21 दिसंबर 2014 तक CISF DIG के पद पर बोकारो में पदस्थापित रहे. इसके बाद उन्हें आईजी के पद पर प्रमोशन मिला और दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में IG हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभाली.
पुलिस सेवा में लंबा अनुभव
उन्होंने ओडिशा के बालासोर, बरहामपुर और जाजपुर में SP के रूप में काम किया. क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रांसपोर्ट, होमगार्ड और फायर सर्विसेज समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दीं.
कई सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित
बिनयतोष मिश्रा को 2009 में राष्ट्रपति पुलिस पदक, 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस, 2017 में आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और 2019 में राज्यपाल पदक से सम्मानित किया गया.
ALSO READ: विधानसभा समिति ने हजारीबाग में परखी योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश
बोकारो से पारिवारिक जुड़ाव
उनकी पत्नी ममता झा और ससुर साहित्यकार स्व. पंडित विद्यानंद झा भी बोकारो के सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं. DGP बनने पर बोकारो के लोगों ने उनके पुराने कार्यकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दी हैं.
