Jamtara : जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को VB-GRAMG को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास और मुखिया संघ अध्यक्ष कृष्णा सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर BPO अनुराग कुमार, मुखिया जलसिंह बेसरा, रोजगार सेवक हैदर, पंचायत सचिव प्रदीप भट्टाचार्य सहित प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और मुखिया मौजूद रहे.

प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
प्रशिक्षण के दौरान VB-GRAMG से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यशाला में प्रशिक्षण देने वालों में BPO कुमार अनुराग, जेई राहुल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज हेम्ब्रम, GRS विष्णु सोरेन और GRS शुभम साधु शामिल रहे. प्रशिक्षकों ने योजना से संबंधित प्रक्रियाओं, कार्यान्वयन और जिम्मेदारियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को दी. अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही.
Also Read : 15 स्वीकृत पद, एक भी सिपाही नहीं, फिर भी जामताड़ा उत्पाद विभाग ने बढ़ाया राजस्व

