Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द होने के बाद नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों और कर्मचारियों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है. राजधानी रांची में स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) के मुख्य द्वार पर सुरक्षा घेरा और बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए. इस दौरान पुलिस बल और उग्र अभ्यर्थियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की और बहस भी देखने को मिली.

कानूनी रास्ते की ओर कदम
सड़क पर उग्र प्रदर्शन के साथ-साथ अब इस मामले की गूंज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनाई देने लगी है. बड़ी संख्या में प्रभावित अभ्यर्थी सीधे कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं. मौजूदा परिस्थितियों और प्रशासनिक रुख को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस मामले में बहुत जल्द कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की जाएगी.प्रभावित अभ्यर्थियों की नजरें अब पूरी तरह से न्यायपालिका पर टिकी हैं, और जल्द ही कानूनी मोर्चे पर इस विवाद के नए अध्याय की शुरुआत होने की पूरी संभावना है.
ALSO READ: चक्रधरपुर में पहली बार सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, बेहतर उपचार की उम्मीद जगी

