हजारीबाग: साली को भगाकर ले जाने का आरोप, जीजा गिरफ्तार, दो माह से पुलिस कर रही थी तलाश

Hazaribagh : बरकट्ठा थाना पुलिस ने साली को भगाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत...

accused

Hazaribagh : बरकट्ठा थाना पुलिस ने साली को भगाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, पिता अर्जुन रविदास के रूप में हुई है.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पूर्व गणेश कुमार पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र के तुर्कबाद गांव निवासी अपनी साली को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगा था. घटना के बाद युवती के परिजनों ने बरकट्ठा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बरकट्ठा थाना कांड संख्या 119/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

चंदवारा थाना क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच और कार्रवाई के क्रम में नामजद आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है. युवती को भगाकर ले जाने की घटना के पीछे की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : चक्रधरपुर में पहली बार सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, बेहतर उपचार की उम्मीद जगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *