Click Here
Click Here

कराईकेला में 91 वर्षों की अटूट परंपरा: 16 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन में शामिल हुईं मुखिया गीता बानरा

Bandgaon: कराईकेला पंचायत के कुम्हारसाईं में आयोजित 16 प्रहर अखंड श्री श्री हरि संकीर्तन उत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ....

Bandgaon: कराईकेला पंचायत के कुम्हारसाईं में आयोजित 16 प्रहर अखंड श्री श्री हरि संकीर्तन उत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कराईकेला पंचायत की क्षेत्रीय मुखिया गीता बानरा ने शिरकत की. उन्होंने प्रभु श्री हरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मुखिया गीता बानरा को अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

91 वर्षों से जारी आस्था की परंपरा

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गीता बानरा ने कहा 91 वर्षों से अनवरत गूंजती यह हरि नाम की ध्वनि केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कराईकेला की धड़कन है. 1935 से चली आ रही यह परंपरा हमें सिखाती है कि वक्त बदल सकता है, लेकिन हमारी आस्था की जड़ें आज भी अडिग हैं. यह संकीर्तन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोकर भाईचारे को मजबूत बनाता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: कोडरमा : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इस धार्मिक अनुष्ठान में सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, मुखिया प्रतिनिधि बाबूराम बानरा, रवि गोप, नितेश मंडल, सहदेव प्रजापति, दिवराज प्रजापति, चंदन प्रजापति, विजय मंडल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे. पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के महामंत्र से गुंजायमान रहा और भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *