Click Here
Click Here
Click Here

बरही में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, ट्रक से 3.05 क्विंटल डोडा बरामद

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 3...

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद किया है. बरामद खेप की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में बरही थाना पुलिस ने गया रोड बायपास के पास बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे वाहन जांच अभियान चलाया.

धूल के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया था डोडा

जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक (पीबी 13 बीटी 2043) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में धूल से भरे बोरों के बीच छिपाकर रखे गए कई बोरों से करीब 3.05 क्विंटल डोडा बरामद किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. इस अभियान में थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई रूपलाल यादव, राजबल्लभ यादव, सुशील कुमार, सुमित कुमार सहित बरही थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.

ALSO READ : सुबह उठते ही मोबाइल से दूरी, “डिजिटल डिटॉक्स मॉर्निंग रूटीन” बन रही नई जीवनशैली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *