Newswave Desk: दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल Lionel Messi और स्पेन के युवा स्टार Lamine Yamal के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन सामने आया है. साल 2007 में मेसी ने UNICEF के एक कार्यक्रम के दौरान छह महीने के यमाल को गोद में लेकर फोटोशूट कराया था. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह बच्चा आगे चलकर फुटबॉल का बड़ा सितारा बनेगा. करीब 17 साल बाद यह तस्वीर दुनिया के सामने आई और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही. अब 2026 फीफा वर्ल्ड कप में एक बार फिर मेसी और यमाल का नाम साथ लिया जा रहा है.
यमाल ने अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा
दरअसल, यमाल ने सऊदी अरब के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा. खास बात यह है कि उनके पहले वर्ल्ड कप गोल और मेसी के पहले वर्ल्ड कप गोल के बीच दो बड़ी समानताएं देखने को मिलीं. पहली समानता उम्र की है. मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप गोल 18 साल 357 दिन की उम्र में किया था, जबकि यमाल ने 18 साल 343 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की. यानी यमाल मेसी से सिर्फ 14 दिन पहले इस मुकाम तक पहुंच गए.

यमाल ने अपना पहला गोल दाएं पैर से किया
दूसरी समानता गोल करने के तरीके में रही. मेसी बाएं पैर से खेलने के लिए मशहूर हैं, लेकिन उनका पहला वर्ल्ड कप गोल दाएं पैर से आया था. वहीं यमाल ने भी अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दाएं पैर से ही किया. एक ओर मेसी अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेलते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर यमाल अपने पहले वर्ल्ड कप में ही इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं.
ALSO READ: बॉक्स ऑफिस पर ‘Cocktail 2’ का धमाका, वीकेंड कलेक्शन ने चौंकाया


