Click Here
Click Here
Click Here

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूर्ण, माइक्रोप्लान के अनुसार व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित

Koderma : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स...

National Pulse Polio Campaign

Koderma : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. इस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पोलियो का अभियान 28 जून से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा. 28 जून को 908 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी. इसके बाद जिले में घर घर टीमें भ्रमण करेंगी. इनमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी. पोलियो की खुराक बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है. सभी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं.

प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पोलियो की खुराक

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. माइक्रोप्लान के अनुसार जिले में कुल 1,56,732 लाभार्थियों के पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए जिले में 908 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां 1,817 वैक्सीनेटर एवं 102 पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. यात्रा के दौरान छूट जाने वाले लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 16 ट्रांजिट प्वाइंट बनाए गए हैं. इन स्थानों पर 32 वैक्सीनेटर एवं 5 पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी.

सफल संचालन के लिए कुल 78,220 वैक्सीन वायल की आवश्यकता

इसके अतिरिक्त, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए 6 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है. इन टीमों में 12 वैक्सीनेटर एवं 3 पर्यवेक्षक कार्यरत रहेंगे. अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 78,220 वैक्सीन वायल की आवश्यकता का आकलन किया गया है, जिसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा सभी पात्र बच्चों एवं लाभार्थियों को निर्धारित तिथि पर निकटतम केंद्र पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें। यह अभियान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं रोगों की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार व अन्य मौजूद रहे.

Also Read : रांची: डोरंडा के कुख्यात अमजद गद्दी को HC से मिली जमानत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *