झारखंड के सरकारी कर्मियों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात: 23 अप्रैल को स्वास्थ्य बीमा योजना पर लगेगी फाइनल मुहर

Ranchi: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से प्रतीक्षित ‘राज्य कर्मी स्वास्थ्य...

Ranchi: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से प्रतीक्षित ‘राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना’ अब लागू होने के करीब है. 23 अप्रैल को झारखंड सरकार और चयनित बीमा कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे योजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो जाएगा.

इस पहल से प्रदेश के लाखों पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है.

बेहतर इलाज के साथ आर्थिक बोझ में मिलेगी राहत

इस योजना के लागू होने के बाद कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक दबाव का सामना कम करना पड़ेगा. साथ ही उन्हें बेहतर निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच और मजबूत होगी.

ALSO READ: 23 अप्रैल को पड़वा आएंगे जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में होगा करार

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इस मौके पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (जसास) द्वारा चयनित बीमा कंपनी के साथ आधिकारिक अनुबंध किया जाएगा. इसके साथ ही राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यान्वयन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी.

इस कार्यक्रम के लिए झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और महासचिव को विशेष रूप से सूचित किया गया है. योजना लागू होने के बाद कर्मचारियों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक सशक्त स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिल सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *