Koderma: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में राज्य की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी.
मेले में शिक्षक, ऑफिस असिस्टेंट, GNM नर्स, ऑफिस बॉय, OT हेल्पर, पीऑन, वाशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लंबर, लेक्चरर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट, अकाउंटेंट, TGT और PGT शिक्षक समेत कुल 900 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी.
10 हजार से 50 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने का अवसर होगा. इसमें 10वीं पास, 12वीं, स्नातक, ITI, डिप्लोमा और प्रोफेशनल डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में अपना बायोडाटा/रिज्यूम, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, नियोजनालय निबंधन कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा. चयन प्रक्रिया मेले में ही कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेले में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
ALSO READ: झारखंड हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स रिफंड धोखाधड़ी मामले में ECL कर्मचारी की सजा बरकरार
