Click Here
Click Here
Click Here

काली मंदिर के पास तीन दिनों से दिख रहा सांप का जोड़ा, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

    Gumla: गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों...

 

 

Gumla: गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है.

Also Read: गुमला: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल, सभी की हालत स्थिर 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आपस में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं. कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *