उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की...

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

पोषण ट्रैकर के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर

पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में एफआरएस (FRS) शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पोषण ट्रैकर के सभी सांकेतिक बिंदुओं पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन सेक्टरवार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का बेहतर संचालन एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित हो सके.

ALSO READ: 24 घंटे बिजली नहीं, सिर्फ दावे: हजारीबाग चेंबर का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ‘त्राहिमाम पत्र’

खुले आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी के निर्देश

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी क्षेत्र के बाहर संचालित खुले केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें.

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, पप्पू कुमार यादव (पोषण अभियान), मयूरेश कुमार, तिलोत्तमा सिंह, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, सिद्धार्थ पाठक, संदीप कुमार एवं वीरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *