Click Here
Click Here
Click Here

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हजारीबाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh: अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हजारीबाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Hazaribagh: अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मनीष जायसवाल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था उनका जीवन

सभा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” के विरुद्ध उनका संघर्ष भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं, जो उनके अंत्योदय के विचारों का प्रतिबिंब हैं.

राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया. वक्ताओं ने नई पीढ़ी से उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, पूनम साव, भगवान केशरी, अजय मेहता, अनूप कुमार, सुमन गिरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, विक्रमादित्य, राजेंद्र पासवान, पीयूष राणा, कपिलदेव सिंह, परमानंद तिवारी, मुकेश साव, सुनील सिंह, नौसाद आलम, नजरुल अंसारी, आफताब आलम, ललिता देवी, सबिता देवी, निर्मल कुमार, सोनू यादव, अमित कुमार, रामानंद गिरी, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रूपम ओझा, राजेश राणा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

ALSO READ : हजारीबाग में खुला आत्मिक शांति का मार्ग: आर्ट ऑफ लिविंग का तीन दिवसीय ‘एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम’ संपन्न

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *