Click Here
Click Here
Click Here

रांची: BJP का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, JPSC PT परिणाम रद्द करने और CBI जांच की उठाई मांग

Ranchi: BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर JPSC PT परीक्षा परिणाम को लेकर राज्य सरकार और JPSC...

रांची
प्रतुल शाहदेव

Ranchi: BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर JPSC PT परीक्षा परिणाम को लेकर राज्य सरकार और JPSC पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने परिणाम को पूरी तरह अवैध बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने, CBI जांच कराने और JPSC सदस्यों पर FIR दर्ज करने की मांग की.

‘सरकार छात्रों के सपनों से कर रही खिलवाड़’

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य और उनके सपनों को तोड़ने का काम कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC PT परीक्षा परिणाम में कई गंभीर विसंगतियां हैं, इसलिए इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए.

CBI जांच और FIR की मांग

भाजपा ने पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य है, उन्होंने कहा कि JPSC के जिम्मेदार सदस्यों पर FIR दर्ज होनी चाहिए.

‘JPSC नहीं, झारखंड परीक्षा संकट आयोग’

प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए JPSC को “झारखंड परीक्षा संकट आयोग” कहना ज्यादा उचित होगा. उनका आरोप था कि आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह सवालों के घेरे में है.

तीन सदस्यों ने नहीं किए हस्ताक्षर

उन्होंने दावा किया कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में आयोग के तीन सदस्यों ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। मेजोरिटी के नाम पर परिणाम प्रकाशित किया गया, जबकि नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था.

हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या

भाजपा नेता ने कहा कि हाईकोर्ट ने कहीं भी गलत परिणाम प्रकाशित करने का दबाव नहीं बनाया था। इसके बावजूद जिस तरह परिणाम जारी किया गया, वह न्यायालय की अवमानना का विषय बन सकता है.

मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि PT परिणाम जारी होने के बाद मेंस परीक्षा के लिए केवल 16 दिनों का समय दिया गया है, जो पूरी तरह अनुचित है. अभ्यर्थियों को कम से कम दो महीने की तैयारी का समय मिलना चाहिए.

OMR में धांधली और 832 नाम गायब होने का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि OMR शीट में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. साथ ही 832 अभ्यर्थियों के नाम क्रमवार सूची से गायब होने का दावा करते हुए इसे बड़ा घोटाला बताया.

ALSO READ: हजारीबाग में खुला आत्मिक शांति का मार्ग: आर्ट ऑफ लिविंग का तीन दिवसीय ‘एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम’ संपन्न

97 प्रतिशत अंक पर भी उठाए सवाल

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि किसी एक पेपर अभ्यर्थियों का 97 प्रतिशत तक अंक लाना सामान्य नहीं है, उन्होंने दावा किया कि JPSC के विशेषज्ञ भी इसे असामान्य मानते हैं.

सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

भाजपा ने मांग की कि JPSC PT परीक्षा परिणाम तत्काल रद्द किया जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए, साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *