Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पहरीडीह की एक 25 वर्षीय महिला ने जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक के संचालक डॉ मुकेश पांडेय पर छेड़छाड़ करने तथा सलाइन में जहर देकर जान मार देने की धमकी का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पहरीडीह निवासी पवन कुमार सिंह की पत्नी सपना कुमारी ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

डॉक्टर पर लगाया गलत हरकत करने का आरोप
दर्ज मामले में सपना कुमारी ने कहा है कि बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे वे अपने इलाज के लिए भैंसुर का लडका अमन कुमार सिंह के साथ डॉक्टर दयानंद क्लिनिक में गई थी. इस दौरान डॉ मुकेश पांडेय ने सलाइन करने लगा. इसी दौरान उसने उसके भैंसुर के लड़के को बाहर बैठने के लिए कहा. इसी दौरान डॉ मुकेश पांडेय उसके बालों को सहलाने लगा और उसके निजी अंगों को जबरदस्ती पकड़ने लगा, जब वह चिल्लाने लगी तो उसे मुकेश पांडेय के द्वारा सलाइन में इंजेक्शन की सुई देकर जान मारने की धमकी दी गयी.
Read Also: हटिया में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
दूसरे कमरे में जाते ही परिजन को फोन कर बुलाया
उन्होंने कहा कि इस दौरान वह बिल्कुल डर गई और जब डॉक्टर दूसरे कमरे में गया तो तुरंत वह अपने भैंसुर के लड़के को फोन कर वहां पर बुलाया और सारी बात बताई. इसी दौरान जब अमन ने डॉक्टर मुकेश से यह पूछा कि इस तरह की गंदी हरकत आप क्यों कर रहे हैं, तो डॉक्टर मुकेश ने अमन के साथ मारपीट करने लगा इसी बीच डॉक्टर मुकेश पांडेय ने आस-पास के लड़कों को भी बुला लिया और सभी मिलकर उनके साथ भी मारपीट करने लगे. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस दौरान अभिषेक राणा पिता अशोक राणा (22), मांझी राणा, पिता बबलू राणा (20), दीपक राणा पिता संतोष राणा उर्फ संटू राणा, नीरज राणा पिता राजू राणा तथा अन्य 10 लोग जिन्हें अंधेरे में वह नहीं पहचान सकी, सभी लोग मिलकर अमन सिंह के साथ मारपीट करने लगे.
कई लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
उक्त महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अमन को बचाने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की गई और दीपक राणा के द्वारा बांह पकड़कर धकेल दिया गया जबकि अभिषेक राणा ने गलत नीयत से उसका कमर पकड़ लिया, जिससे उसकी लज्जा पूरी तरह भंग हो गई. वहीं नीरज राणा ने अमन सिंह के जेब से 5000 रू निकाल लिए. किसी तरह वह वहां से भागी और थाना को सूचना दी. उन्होंने उक्त मामले में उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है.वही देर शाम को पीड़िता एवं उनके परिजन सहित गांव के लोग जयनगर थाना पहुंचे ओर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कार्यवाही नहीं होने से नाराज लोगों ने जम कर थाना में बवाल कटा है.
