Sahibganj: बरहरवा–साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां ट्रेन से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान विष्णु नोनिया के रूप में
मृतक की पहचान महाराजपुर निवासी अनिल नोनिया के पुत्र विष्णु नोनिया के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से कटने की आशंका
बताया जा रहा है कि विष्णु नोनिया की मौत हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Also Read: सैकड़ों लोगों के नरसंहार का मास्टरमाइंड शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस की रांची में हुई मौत
सुबह ग्रामीणों ने देखा शव
शुक्रवार सुबह जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी, तो इसकी सूचना तुरंत रेल पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची रेल पुलिस
सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है.
