Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: अकीदत व सौहार्द के साथ निकला चालीसवां का जुलूस, करबला का प्रारूप ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

Palamu: मेदिनीनगर शहर के पहाड़ी मोहल्ला करबला से मंगलवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चालीसवाँ का जुलूस निकाला गया. जुलूस में...

Palamu: Chaliswa procession started with devotion and harmony, Karbala model Tazia became the center of attraction.

Palamu: मेदिनीनगर शहर के पहाड़ी मोहल्ला करबला से मंगलवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चालीसवाँ का जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या अली”, “या हुसैन” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. यह जुलूस शाह मोहल्ला, कन्नी राम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, पंच मुहान, बड़ी मस्जिद रोड होते हुए छहमुहान पहुंचा. वहां से सेवा सदन, नदी किनारे होते हुए शाहपुर पुल पहुंचा, जहां शहर और शाहपुर के जुलूस का भव्य मिलन हुआ.जुलूस में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी के जनरल खलीफा जिशान खान, अंजुमन इसलाहुल मुसलिमीन के पलामू सदर मुस्तफा कमाल, पूर्व सदर हाजी मो. शमीम अहमद उर्फ ललन, पूर्व जनरल खलीफा इसराइल आजाद उर्फ मिंटू, रियाज़ खान, मो. नेयाजु, सन्नू सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए.

पुलिस पदाधिकारी व जवान रहे मुस्तैद 

सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मुस्तैद रहे. उधर नेउरा गांव में भी चालीसवां जुलूस का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे. इस वर्ष लाखों रुपये की लागत से बना करबला का प्रारूप ताजिया लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा.चालीसवां के जुलूस में चैनपुर पूर्वी के जिला परिषद फजायल अहमद, इकबाल अंसारी, शफीक अंसारी, नौशाद खान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विकास के लिए आपसी सौहार्द बेहद जरूरी है : जिला परिषद

इस दौरान आयोजकों ने लोगों को सम्मानित भी किया. मौके पर जिला परिषद फजायल अहमद ने कहा कि विकास के लिए आपसी सौहार्द बेहद जरूरी है और पलामू हमेशा से सौहार्द का परिचय देता रहा है. इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड के उप-प्रमुख सुनील सिंह, जनरल खलीफा खुश मोहम्मद, चालीसवां कमेटी के सदर जुबेल अंसारी, सेक्रेटरी रिजवान अंसारी, नायब सदर रहमान अंसारी, नजीर अंसारी, खजांची फिरोज आलम, कारीगर शफीक अंसारी, शाहिद अंसारी, खुर्शीद अंसारी आदि जुलूस में सक्रिय रहे.

ALSO READ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *