Newswave Desk: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद पहले सोमवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

चार दिनों में कमाए 91 करोड़ रुपये
‘आवारापन 2’ ने 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का चार दिनों का कुल नेट कलेक्शन 91 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की कमाई को देखकर साफ है कि दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा क्रेज बना हुआ है. सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ रिलीज होने के बावजूद ‘आवारापन 2’ की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा.
मंडे कलेक्शन में तीसरे नंबर पर पहुंची
पहले सोमवार की कमाई के मामले में ‘आवारापन 2’ साल 2026 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ दिया है.पहले सोमवार की कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ 66.1 करोड़ रुपये के साथ पहले और ‘बॉर्डर 2’ 23.31 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है. ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी शिव पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

