झारखंड में अब स्मार्ट फार्मिंग का दौर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग को दिए किसान समृद्धि की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट...

Jharkhand is now embarking on smart farming, with Chief Minister Hemant Soren directing the Agriculture Department to accelerate farmer prosperity.

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल खेती को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों का सर्वांगीण उत्थान सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसान समृद्धि योजना सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह योजना कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर इसका लाभ अंतिम पंक्ति के किसानों तक ससमय पहुंचे. उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक लाभदायक और कम खर्चीली बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएं, ताकि युवाओं का झुकाव भी कृषि की ओर बढ़ सके.

यह भी पढ़ें: PM आवास योजना में फंड का इंतजार खत्म, अब लाभुकों को मिलेगी अगली किस्त

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध: हेमंत सोरेन

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि के क्षेत्र में नवाचारों को अपनाने और सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के भी संकेत दिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों में कृषि विभाग को अपनी कार्ययोजना में पारदर्शिता और गति लाने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *