Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Jamtara: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा आरक्षित आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेलवे ने रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस ट्रेनों...

Jamtara: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा आरक्षित आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेलवे ने रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की स्थायी वृद्धि करने का निर्णय लिया है. ऐसे में 18603/18604 रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में 01 एसी 3-टियर कोच एवं 01 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा. यह व्यवस्था 06.06.2026 से रांची तथा 07.06.2026 से गोड्डा से प्रभावी होगी.

इसी प्रकार, 18619/18620 रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में 02 एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे. यह व्यवस्था 05.06.2026 से रांची तथा 06.06.2026 से गोड्डा से प्रभावी होगी. इन अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से यात्रियों को अधिक आरक्षित सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा यात्रा सुविधा में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई मानहानि की प्राथमिकी, झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *