Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई मानहानि की प्राथमिकी, झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Jamtara: जामताड़ा के समाजसेवी एवं नगर पंचायत की गतिविधियों से जुड़े तरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन...

Social worker Tarun Kumar Gupta
समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता व अन्य

Jamtara: जामताड़ा के समाजसेवी एवं नगर पंचायत की गतिविधियों से जुड़े तरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर झूठे आरोप, मानहानि, गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने चंद्र मोहन दत्त, पप्पू चौधरी एवं मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है, कि उनके विरुद्ध सुनियोजित तरीके से झूठे एवं आधारहीन आरोप लगाकर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

कुछ लोगों द्वारा लगाए हैं अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप- तरुण कुमार गुप्ता

थाने में दिए गए आवेदन में तरुण कुमार गुप्ता ने कहा है, कि कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि इन आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने और जनता के बीच उनकी छवि खराब करने की मंशा से किया जा रहा है. वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि सोमवार को कुछ लोगों द्वारा जामताड़ा उपायुक्त के समक्ष एक आवेदन देकर उन पर कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया गया. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई प्रमाण है, तो उसे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था. बिना किसी साक्ष्य के सार्वजनिक रूप से नाम लेकर आरोप लगाना पूरी तरह से मानहानि की श्रेणी में आता है. उन्होंने दावा किया कि नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी मैदान, रास हटिया एवं गुदली हटिया में राजस्व वसूली नगर पंचायत के पूर्व से लागू निर्णयों एवं प्रशासनिक निर्देशों के तहत की जाती रही है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की अध्यक्षता में 3 अप्रैल 2024 को हुई बैठक के निर्देशों के आलोक में राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया संचालित हो रही है और यह कोई नई व्यवस्था नहीं है.

किसी एक व्यक्ति पर अवैध वसूली का आरोप लगाना उचित नहीं

तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी शुल्क या राजस्व वसूली की व्यवस्था है, वह संस्थागत निर्णयों के आधार पर संचालित होती है. ऐसे में किसी एक व्यक्ति पर अवैध वसूली का आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को आपत्ति है, तो उसे संबंधित विभाग अथवा नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. पिछले कई वर्षों तक नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता ने अपना फैसला दे दिया है और अब विकास एवं जनहित के मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और नगर पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.

लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार

तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं तथा इस मामले में कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिना प्रमाण के आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ न्यायालय में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है और आगे की कार्रवाई पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें: चतरा में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिल रहा पर्याप्त तेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *