Click Here
Click Here
Click Here

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीसी ने केंद्रों और नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

  Palamu: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन...

 

Palamu: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों और जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

नियंत्रण कक्ष से लेकर केंद्रों तक कड़ी निगरानी

जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मॉनिटरिंग सिस्टम, सूचना संप्रेषण व्यवस्था और तैनात कर्मियों की सक्रियता का बारीकी से आकलन किया. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत या सूचना को तुरंत वरीय अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए. साथ ही सभी केंद्रों पर स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया.

ALSO READ: आदर में सरहुल पूजा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सीआरपीएफ डीआईजी सहित हजारों लोग शामिल

सुविधाओं पर जोर, आठ केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप उन्हें अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने जिला स्कूल, गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि इंटर कॉलेज, बीएन कॉलेज और अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संचालित हो रही है. शांति व्यवस्था बनाए रखने और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं. प्रशासन की सतर्कता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *