अफगानिस्तान ने पाक को दिया जवाब, देर रात किया एयर स्ट्राइक

NewsWave Desk : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक का करारा जवाब दिया है. 30 जून की रात अफगानिस्तार सेना ने पाकिस्तान...

एयर स्ट्राइक

NewsWave Desk : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक का करारा जवाब दिया है. 30 जून की रात अफगानिस्तार सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में घुसकर एयर स्ट्राइक की. घटना देर रात की है. जहां देर रात तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उनके निशाने पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खोरासान  ISIS-K के अड्डे थे.

पाकिस्तान ने किया था एयर स्ट्राइक

इसके पहले पाकिस्तान ने 29 जून की रात अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में एयरस्ट्राइक की थी. तालिबान शासन के मुताबिक हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई थी. इसी के जवाब में अफगानिस्तान ने कार्रवाई की. जहां 30 जून देर रात 11 बजे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में जवाबी एयरस्ट्राइक की.

 

ALSO READ : झारखंड के इतिहास में पहली बार विधि-व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर एक साथ हटाए गए दो जिलों के पुलिस कप्तान, 9 साल पहले भी दो DC-SP की जोड़ी पर हुई थी कार्रवाई,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *