5 साल बाद झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

RANCHI: झारखंड को पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नया लोकायुक्त मिल गया है.अमिताभ कुमार गुप्ता को मंगलवार को लोकभवन में...

RANCHI: झारखंड को पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नया लोकायुक्त मिल गया है.अमिताभ कुमार गुप्ता को मंगलवार को लोकभवन में संतोष कुमार गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.जानकारी दें,झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रहे जस्टिस गुप्ता 1997 से न्यायिक सेवा में रहे हैं. वे बहुचर्चित चारा घोटाला की सुनवाई और झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं.

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता पदभार संभालेंगे

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता पदभार संभालेंगे.उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में पिछले पांच वर्षों से चली आ रही निष्क्रियता खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है और अब यहां न्यायिक सक्रियता बढ़ने की संभावना है.

इसें भी पढ़े: कोयले के खेल पर सरकार की टेढ़ी नजर: झारखंड में 14 MSME इकाइयों के ब्लैक डायमंड कोटे की होगी सर्जिकल जांच 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *