PALAMU: जिले में मानसून की दस्तक से पहले हुसैनबाद नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहरवासियों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों में व्यापक नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें: कोयले के खेल पर सरकार की टेढ़ी नजर: झारखंड में 14 MSME इकाइयों के ब्लैक डायमंड कोटे की होगी सर्जिकल जांच
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के निर्देश पऱ हुसैनाबाद शहर के वार्ड संख्या 7 के इस्लामगंज से इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है. इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नगर अध्यक्ष ने बताया कि बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या को जड़ से खत्म करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य.
