Click Here
Click Here
Click Here

थिएटर के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ‘राजा शिवाजी’, इस दिन होगी रिलीज

Newswave Desk: Riteish Deshmukh की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और वीरता...

Raja Shivaji

Newswave Desk: Riteish Deshmukh की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित इस मराठी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे.

इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ 26 जून से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. करीब 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ रुपये से अधिक रहा. इसके साथ ही यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई.

फिल्म ने लगभग 114.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया

दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 114.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया. फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और उन्होंने ही इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म में संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री समेत कई कलाकार नजर आए हैं. वहीं सलमान खान ने फिल्म में विशेष कैमियो किया है. बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही.

ALSO READ: चक्रधरपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *