Chakardharpur: स्थित शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया.
मुख्य अतिथि के रूप में EX CM मधु कोड़ा उपस्थित रहें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा रहे. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक जी, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड जी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा जी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी जी, डॉ. विजय सिंह गागराई जी, जिला महामंत्री तीरथ चामुदा जी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साहू जी, नगर अध्यक्ष अनूप दुबे जी, वार्ड पार्षद संजय पासवान जी, प्रेस मंडल जी, शिवलाल रवानी जी, सारण वाईपाई जी, राजेश खंडेलवाल जी, केडीई कला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल जी, अभिजीत चटर्जी जी, दीपक सिंह जी, सरवन खटक जी, मदन विश्वकर्मा जी, विक्की छावड़ा जी, रवि मिश्रा जी, विनोद शर्मा जी, सनी विश्वकर्मा जी, बसंत महतो जी, राम राय बोदरा जी तथा जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी संदीप साहू जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का मार्ग प्रशस्त करते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला मीडिया प्रभारी, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम श्री केदारनाथ नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अंत में सभी उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
AlsoRead:अतिक्रमण, अवैध भू-हस्तांतरण और भयादोहन के आरोपों से घिरे थे SDO साहब, अब मिली क्लीन चिट


