Ranchi: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसकी जानकारी होने के बाद रामगढ़ सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया और थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. यह धमकी बंगला भाषा में सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को ईमेल भेज कर दी गयी है. ईमेल आने के बाद रजिस्ट्रार ने राजगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत को इसकी जानकारी दी. उसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्कॉयड को इसकी जानकारी दी गयी.
बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्कॉयड सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट परिसर पहुंची और पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की. इस दौरान सिविल का काम-काज भी प्रभावित हुआ. इधर, रामगढ़ पुलिस व साइबर एक्पर्ट धमकी आने के मिलने के बाद जांच में जूट गयी है. मेल भेजने वालों के आईपी एड्रेस (IP Address) व अन्य साक्ष्यों के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
रांची सिविल कोर्ट, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, GPO, BSN ऑफिस को मिल चुकी है धमकी
बताते चले, कि इसके पहले रांची सिविल कोर्ट को तीन बार बम से उड़ान की धमकी मिल चुकी है. इस साल राज्य के सिविल कोर्ट सहित राज्य के कई सरकारी विभाग के ऑफिस, समाहरणालय के स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. बम से का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी पासपार्ट ऑफिस ही नहीं, रांची के सिविल कोर्ट को तीन बार, समाहरणालय को एक बार, धनबाद, देवघर, जामताड़ा सहित राज्य के अधिकतर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. धनबाद में पासपोर्ट ऑफिस के बाद बीएसएनएल ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.
