Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के सभी प्रमुख मार्गों की जल्द हो मरम्मति: सन्नी शुक्ला

Palamu: जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर झामुमो युवा नेता सन्नी शुक्ला एवं आशुतोष विनायक ने...

झामुमो युवा नेता सन्नी शुक्ला

Palamu: जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर झामुमो युवा नेता सन्नी शुक्ला एवं आशुतोष विनायक ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों की तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने की मांग की.

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सन्नी शुक्ला ने कहा कि रांची रोड, एफसीआई चौक से बैरिया चौक होते हुए गायत्री मंदिर रोड, सूदना रोड, स्टेशन रोड तथा बेलवाटिका से छःमुहान जाने वाली सड़क सहित कई प्रमुख मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हैं. इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, वहीं भारी वाहनों का परिचालन भी लगातार होता है. इसके बावजूद इन मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है

ज्ञापन में कहा गया कि बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है. दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग एवं पैदल चलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. आशुतोष विनायक ने कहा कि शहर की सड़कें किसी भी नगर की पहचान होती हैं. जर्जर सड़कें न केवल आम जनता की परेशानी बढ़ाती हैं, बल्कि शहर की छवि को भी प्रभावित करती हैं. उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी तथा आवागमन पूरी तरह बाधित होने और दुर्घटना घटने की आशंका है.

सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों की भराई कराई जाए

उन्होंने विभाग से मांग की कि सभी प्रमुख सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों की भराई कराई जाए. साथ ही जहां सड़कें अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहां नई गुणवत्ता वाली सड़क का निर्माण कराया जाए. उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी की भी मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव को देखते हुए कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण भी आवश्यक हो गया है. इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी. उन्होंने विभाग से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया.

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके

कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग जर्जर सड़कों की समस्या को गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने बताया कि आवश्यक स्थानों पर तत्काल गड्ढों की भराई कराई जाएगी तथा स्थायी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिन सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन पर भी विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. झामुमो नेताओं ने उम्मीद जताई कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्य प्रारंभ करेगा, जिससे शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

AlsoRead:CM के आदेश के बाद एक्शन में जिला प्रशासन, राज हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंची टीम, 22 लाख का बिल, मरीज की हुई मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *