रांची: राज अस्पताल युवक की मौत: इलाज में लापरवाही का आरोप, होगा मेडिकल बोर्ड गठन

Ranchi: राजधानी के मेन रोड, हिन्दपीढ़ी स्थित राज अस्पताल में इलाज के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने...

Raj Hospital
राज हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, 22 लाख का बिल और मरीज की मौत, CM के आदेश पर जांच

Ranchi: राजधानी के मेन रोड, हिन्दपीढ़ी स्थित राज अस्पताल में इलाज के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन से ‘मेडिकल बोर्ड’ गठित की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का गाइडलाइन है मेडिकल नेग्लीजेंसी के केस को रजिस्टर करने के पहले मेडिकल बोर्ड का ओपिनियन जरूरी है.

 क्या है पूरा मामला?

लातेहार जिले के बिशुनपुर के रहने वाले 19 वर्षीय युवक राजू कुमार रंजन (पिता- राजेश कुमार पाण्डे) को इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान भारी लापरवाही बरती, जिसके कारण दो जुलाई को युवक की मृत्यु हो गई.

Also Read: CM के आदेश के बाद एक्शन में जिला प्रशासन, राज हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंची टीम, 22 लाख का बिल, मरीज की हुई मौत

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों द्वारा एक जुलाई को ही राज अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के संबंध में शिकायत व आरोप लगाए गए थे. परिजनों का कहना है कि अगर सही समय पर और सही तरीके से इलाज किया जाता, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *