Click Here
Click Here

बंदगांव प्रखंड में 30 अप्रैल को होगी पंचायत समिति की अहम बैठक, प्रमुख ने दी पदाधिकारियों को सख्त हिदायत

Bandgaon : बंदगांव प्रखंड सभागार में आगामी 30 अप्रैल को पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है. इस...

Bandgaon : बंदगांव प्रखंड सभागार में आगामी 30 अप्रैल को पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखण्ड के विकास कार्यों की समीक्षा करना और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना है. प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने प्रखण्ड अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. कहा कि सभी पदाधिकारी अपने विभाग की अद्यतन रिपोर्ट के साथ समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें. विशेष रूप से उन अधिकारियों पर नाराजगी जताई गई है जो लंबे समय से बैठकों से नदारद रह रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि बैठकों में लगातार अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पंचायत समिति की बैठक प्रखण्ड के विकास की धुरी है. इसकी गरिमा को बनाए रखना हर पदाधिकारी का कर्तव्य है. जो पदाधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित हैं, वे स्वयं समझदार हैं कि कार्य के प्रति लापरवाही का परिणाम क्या हो सकता है. जनहित के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट : भोजपुरी-मगही पर पेच बरकरार, भाषा विवाद सुलझाने के लिए कमेटी लेगी अंतिम फैसला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *