लोहरदगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, मौसा ने 9 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

Report: Amit Verma Lohardaga: जिस पर भरोसा किया, उसी ने जिंदगी बर्बाद कर दी. घटना लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र की...

Report: Amit Verma

Lohardaga: जिस पर भरोसा किया, उसी ने जिंदगी बर्बाद कर दी. घटना लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की उम्र महज नौ साल है. लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली महज नौ साल की मासूम कैरो थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा-मौसी के घर में रह रही थी. पीड़िता के पिता ने दूसरा विवाह कर लिया है, जबकि पीड़िता की मां रोजगार की तलाश में चेन्नई गई हुईं है, जिसके कारण बच्ची को उसकी मौसी अपने घर ले लाई थी. इसी बीच घर में अकेली पाकर पीड़िता का मौसा लगातार मासूम के साथ हैवानियत कर रहा था. साथ ही घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को लेकर धमका भी रहा था.

पीड़िता की मौसी ने कराई प्राथमिकी दर्ज

इसी बीच बुधवार को फिर एक बार आरोपी ने पीड़िता के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. इसके बाद अधिक रक्तस्राव होने की वजह से पीड़िता की स्थिति गंभीर होने लगी. आरोपित पीड़िता को लेकर इलाज के लिए कुडू स्थित अस्पताल पहुंचा, जहां वह पीड़िता को अस्पताल में छोड़कर भागने लगा. तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को कुडू बस स्टैंड से धर दबोचा. इस मामले में पीड़िता की मौसी ने अपने पति के खिलाफ कैरो थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है.

मामले को लेकर लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि एक नाबालिग पीड़िता के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में पेसा नियमावली को लेकर आदिवासी संगठनों ने सरकार से मांगी बड़ी भूमिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *