प्रदेश में कोयला चोरी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगे अर्जुन मुंडा: राजेश ठाकुर

Bokaro: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कोयला चोरी वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए...

Rajesh Thakur
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य

Bokaro: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कोयला चोरी वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में कोयला चोरी के लिए झारखंड सरकार दोषी नहीं है. केंद्र सरकार ने कोयला चोरी की रोकथाम के लिए सीआईएसएफ (CISF) को तैनात किया है. इसके बाद चोरी हो रही है तो भाजपा दोषी है.

कोयला चोरी के लिए गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है. कोयला चोरी के लिए सीधे तौर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार है. राजेश ठाकुर ने कहा अर्जुन मुंडा को अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जमीन से जुड़े नेता हैं, उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. उन्हें आगे आना चाहिए न की अमित शाह और भाजपा के बचाव की राजनीति करनी चाहिए.

बात दें, कि एक दिन पूर्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश के कोयला खादानों से हो रही चोरी के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए, चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया था, जिसके जवाब में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर चोरी का ठीकरा केंद्र सरकार और गृहमंत्री पर फोड़ दिया.

Also Read: सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद ‘कुत्ता जनता पार्टी’ का ट्रेंड, अब भौंकने का समय नहीं, हक लेकर रहेंगे !

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *