MLA जयराम महतो के द्वारा थाना प्रभारी को गाली गलौज करने के बाद धनबाद में पुलिसकर्मियों में आक्रोश, काम बंद करने की दी चेतावनी, पुलिस लाइन में बैठक

Dhanbad: डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला अब...

Outrage among police personnel in Dhanbad after MLA Jairam Mahto verbally abused the Station House Officer (SHO); a meeting was held at the Police Lines, and a warning to stop work was issued.

Dhanbad: डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला अब गहराता जा रहा है. इस घटना के विरोध में धनबाद जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, विधायक जयराम महतो पर आरोप है कि उन्होंने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी. इस बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि विधायक ने थाना प्रभारी को यह धमकी भी दी कि सत्ता बदलने पर इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

पुलिसकर्मियों का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद धनबाद के पुलिसकर्मियों में भारी रोष है. पुलिसकर्मियों का साफ तौर पर कहना है कि वे अपने परिवार के भरण-पोषण और सम्मान के साथ नौकरी करने आए हैं, किसी जनप्रतिनिधि से गाली सुनने या धमकियां झेलने नहीं. आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे काम बंद कर देंगे और ड्यूटी करने से पूरी तरह इनकार कर देंगे.

विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने प्रशासन और शासन से सख्त रुख अपनाने की अपील की है। उनकी मुख्य मांगें है कि विधायक जयराम महतो पर कानूनी कार्रवाई की जाए. जनप्रतिनिधि के इस आचरण को देखते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाए। पुलिसकर्मियों के बढ़ते आक्रोश और कार्य बहिष्कार की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी समेत जिले के कई सीनियर पुलिस पदाधिकारी तुरंत हरकत में आए. उच्च अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और आक्रोशित पुलिसकर्मियों से बातचीत कर मामला शांत कराने तथा उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल इलाके में प्रशासनिक हलचल तेज है और इस मामले पर पुलिस संघ के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

ALSO READ : सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद ‘कुत्ता जनता पार्टी’ का ट्रेंड, अब भौंकने का समय नहीं, हक लेकर रहेंगे !

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *