अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर आसनसोल मंडल का सुरक्षा अभियान

Asansol: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलखंडों में...

Asansol: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलखंडों में व्यापक सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आसनसोल–बर्द्धमान, आसनसोल–झाझा, आसनसोल–प्रधानखंटा, अंडाल–सैंथिया, मधुपुर–गिरिडीह तथा जसीडीह–दुमका खंड के समपार फाटकों पर लोगों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

विभिन्न रेलखंडों में चलाया गया जागरूकता अभियान

अभियान में सुरक्षा, इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. रेलवे कर्मियों ने वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्थानीय लोगों को समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने की सलाह दी. इस दौरान हैंडबिल और पंपलेट भी वितरित किए गए.

ALSO READ: बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : सन्नी उरांव

लोगों से की गई सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

रेलवे अधिकारियों ने लोगों को बंद फाटक पार नहीं करने, ट्रैक पार करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा “देखें, सुनें और सुरक्षित रहें” संदेश का पालन करने की अपील की. मंडल प्रशासन ने कहा कि कुछ क्षणों का धैर्य लोगों को बड़े हादसों से बचा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *