Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ASIACE ने नए SP मनोज स्वर्गियारी का किया स्वागत, उद्योगों की सुरक्षा और नशे के कारोबार पर हुई चर्चा

Seraikela: आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIACE) की ओर से ऑटो क्लस्टर सभागार में सरायकेला-खरसावां के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के...

Seraikela

Seraikela: आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIACE) की ओर से ऑटो क्लस्टर सभागार में सरायकेला-खरसावां के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के सम्मान में स्वागत सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.

औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर जोर

कार्यक्रम की शुरुआत ASIACE अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के अध्यक्षीय भाषण से हुई. उन्होंने नए एसपी का स्वागत करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में जिले की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी. उद्योग जगत से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.

उद्यमियों ने नशे और चोरी की समस्या उठाई

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने एसपी के सामने औद्योगिक क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं. उन्होंने बस्तियों में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की. उद्यमियों का कहना था कि नशे की वजह से फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. इसके अलावा ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग, सुबह के समय सक्रिय चोर गिरोह और SAIL इंडस्ट्री में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना को लेकर भी चिंता जताई गई.

पुलिस और उद्योगपति मिलकर करेंगे काम: SP

उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस और उद्योग जगत को एक टीम की तरह काम करना होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. एसपी ने उद्यमियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं खुलकर पुलिस के सामने रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें. कार्यक्रम में ASIACE के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं,मामले की CBI जांच कराये सरकार- सुदेश महतो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *