Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: सड़क बनाने वाली कंपनी क्लासिक इंजीकॉन कर करें कार्रवाईः ममता देवी

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन ममता देवी ने गोला मूरी सड़ के घटिया निर्माण का...

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन ममता देवी ने गोला मूरी सड़ के घटिया निर्माण का मामला सदन में रखा। कहा कि सड़क वाले वाली कंपनी क्लासिक इंजीकॉन पर कार्रवाई करें। इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि कंपनी को रामगढ में पांच काम मिला था। अगर मामला गंभीर होगा तो जांच होगी। राजेश कच्छप ने कहा कि यबह कंपनी सत्ता पक्ष की विरोधी है। कंपनी ओवर रेट पर काम लेती है।

योगेंद्र साव और निर्मला देवी को छोड़ दिया, बाकी को क्यों नहीं छोड़ाः रौशन

रौशन लाल चौधरी ने कहा कि केरेडारी में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे योगेंद्र साव और निर्मला देवी को थाने से ही छोड़ दिया गया। बारी पांच लोगों को जेल भेज दिया गया। उन्हें भी छोड़ना चाहिए। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार करती है। इसकी जांच कराएंगे।

कंपनी में मिनिमम वेज की कराई जाएगी जांचः संजय प्रसाद:

अरूप चटर्जी ने गिरिडीह के बालमुकुंद स्पंज आयरन कंपनी का मामला रखा। कहा कि कंपनी में मजदूर की मौत की जांच कराई जाए। साथ ही जिस चार मजदूरों को हटाया गया, उन्हें पुनः वापस लिया जाए। इस पर श्रम मंत्री ने कहा कि मजदूरों को अविलंब वापस लिया जाएगा। मिनिमम वेज की भी जांच कराई जाएगी। मथुरा महतो ने पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ग्रामीणों के पीटे जाने का मामला रखा। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच की जाएगी। दो महीना के अंदर जांच कराया जाएगा।

आउटसोर्सिंग कंपनी कर्मियों को नहीं कर रही पेमेंटः मो ताजुद्दीन:

मो ताजुद्दीन ने मिशन वात्स्लय योजना के तहत काम करी आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा कर्मियों को पेमेंट नहीं करने का मामला सदन में रखा। इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि हजारीबाग, पलामू में फरवरी तक का पेमेंट हो गया है। दुमका, खूंटी और सिमडेगा में जनवरी तक का पेमेंट हो गया है। गिरिडीह, गुमला और रामगढ़ में नवंबर 2025 तक का ही पेमेंट हुआ है। बाकी जिलों में दिसंबर तक का पेमेंट हुआ है। 10 दिन में पेमेंट हो जाएगा। मनोज यादव के सवाल पर मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि तिलैया मेगा लिफ्ट फेज वन का डीपीआर तैयार हो गया है। दो से तीन महीना में टेंडर हो जाएगा। इसके बाद इंटकवेल से सिंचाई पर काम किया जाएगा।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *