रक्तदान शिविर में नगर परिषद् अध्यक्ष ने कहा – सरकारी ब्लड बैंक बंद होने से लोगों को होती है परेशानी

Chaibasa : चक्रधरपुर में सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया...

Chaibasa : चक्रधरपुर में सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने किया. उद्घाटन के बाद दोनों अतिथियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया गया. वहीं रक्तदान करने आयें लोगों की निशुल्क शुगर और बीपी जांच की गयी. इसके अलावा पात्र लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा कार्ड भी मौके पर बनायें गये.

सरकारी ब्लड बैंक बंद

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चाईबासा का सरकारी ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रक्त की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को जमशेदपुर जाना पड़ता है. जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है. उन्होंने जिला प्रशासन, उपायुक्त और सिविल सर्जन से चाईबासा ब्लड बैंक को शीघ्र पुन संचालित करने की मांग की. वहीं, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा सेवा कार्य है.

सीएम बाल योजना की जानकारी दी गयी

रक्तदान शिविर के दौरान सीएम बाल योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया. योजना के तहत माता पिता विहीन बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रति माह 4,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई.

 

ALSO READ : NH-33 पर सड़क हादसा, दो टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में 6 घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *