ATM लूटकांड का फरार आरोपी रिजवान अंसारी गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Giridih: एटीएम में जबरन रुपये निकलवाकर छिनतई करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

Giridih: एटीएम में जबरन रुपये निकलवाकर छिनतई करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी एमडी रिजवान अंसारी को उसके गांव लौटते ही पुलिस ने दबोच लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

एटीएम में की थी लूटपाट

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2025 को पीरटांड़ निवासी नवल किशोर मुर्मू को शहर के एक एटीएम में अपराधियों ने घेर लिया था. बदमाशों ने उनसे जबरन रुपये निकलवाए और छिनतई कर फरार हो गए थे. घटना के बाद नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

पुलिस जांच के दौरान इस मामले में शामिल दो आरोपियों साकिब और अफरोज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं रिजवान अंसारी घटना के बाद फरार होकर मुंबई चला गया था.

गांव लौटते ही हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि रिजवान अपने गांव बनखंजो लौटा है. इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. रिजवान अंसारी की गिरफ्तारी को इस चर्चित एटीएम लूटकांड में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ALSO READ: बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम का डीसी, डीडीसी ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *