Click Here
Click Here
Click Here

बिहार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, हेल्पलाइन 181 पर पहुंचीं 69 हजार से ज्यादा शिकायतें

News Wave Desk: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक उत्पीड़न और...

News Wave Desk: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों में लगातार इजाफा दर्ज किया गया है. महिला एवं बाल विकास निगम की हेल्पलाइन 181 पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राज्यभर से कुल 69,101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58,596 मामलों का समाधान किया जा चुका है. आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा से जुड़े रहे. इसके अलावा महिलाओं की फोटो वायरल करने, ऑनलाइन धमकी देने और सामाजिक प्रताड़ना की शिकायतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

पटना में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

महिलाओं से जुड़े मामलों में राजधानी पटना सबसे ऊपर रहा. यहां कुल 6,928 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5,995 मामलों का निपटारा किया गया. अधिकारियों के अनुसार पटना में साइबर उत्पीड़न और फोटो वायरल करने जैसी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं. गया में 4,036 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 2,620 मामलों का समाधान हुआ. वहीं बेगूसराय में 2,950 मामलों में से 1,793 का निबटारा किया गया.

Read Also: दुमका में नाबालिग के साथ गैंगरेप

भागलपुर ने निपटारे में दिखाई तेजी

शिकायतों के समाधान के मामले में भागलपुर जिला सबसे आगे रहा. यहां 2,880 शिकायतों में से 2,832 मामलों का सफलतापूर्वक निबटारा किया गया. भागलपुर की काउंसलर मोना कुमारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई, नियमित काउंसलिंग और विभागों के बेहतर तालमेल के कारण मामलों का तेजी से समाधान संभव हो पाया. पूर्णिया, सारण, गोपालगंज और किशनगंज ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर जहानाबाद की स्थिति चिंताजनक रही, जहां 2,293 शिकायतों में से केवल 964 मामलों का ही निपटारा हो सका. विभाग ने इस पर समीक्षा शुरू कर दी है.

Read Also: स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र पर साधा निशाना, मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

हेल्पलाइन 181 से मिल रही सहायता

महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन 181 के माध्यम से महिलाओं को कानूनी सलाह, काउंसलिंग और तत्काल प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन सतर्कता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *