स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र पर साधा निशाना, मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

Ranchi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर झारखंड के स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते...

Ranchi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर झारखंड के स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे देश की सबसे बड़ी विफलता करार दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि केंद्र की गलत नीतियों और कुप्रबंधन ने करोड़ों छात्र छात्राओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया है.

सपनों का कत्ल और भ्रष्टाचार का बोलबाला

सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र पर हमला बोलते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि पेपर लीक और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है, जो वर्षों तक इसके लिए पसीना बहाते हैं. गरीब मां बाप पेट काटकर अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखते हैं और दिन रात मेहनत करते हैं. लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी ने युवाओं के भविष्य को असुरक्षित और अंधकारमय बना दिया है.

शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

मंत्री अंसारी ने शिक्षा व्यवस्था के ढहते ढांचे पर चिंता जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी धांधली और परीक्षा रद्द होने की घटना के बाद शिक्षा मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने शिक्षा मंत्री से तत्काल  इस्तीफे की मांग की है.

 

ALSO READ : रहें सावधान, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *