Click Here
Click Here
Click Here

बंगाल: राज्य विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट बरकरार रखा, नंदीग्राम सीट छोड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद...

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और विधायकों को औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया. प्रोटेम स्पीकर तापस राय की मौजूदगी में सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट बरकरार रखने का फैसला किया, जबकि नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने भवानीपुर के विधायक के रूप में शपथ ली. बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था. इस बार उन्होंने भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री को हराया. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी विजयी हुए थे. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है.

यह भी पढ़ें: स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र पर साधा निशाना, मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

विधानसभा परिसर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. समारोह के दौरान विधायकों की उपस्थिति में औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं और सदन का माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा रहा. बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 जबकि टीएमसी ने 80 सीटें जीती हैं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : दलमा में तेंदुए-टाइगर के होर्डिंग तो लगे हैं, पर जंगल में दिखते नहीं… अब टाटानगर यार्ड में तेंदुए की दहशत

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *