चक्रधरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर जागरूकता अभियान तेज

Chakradharpur: नगर परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शहर में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इस कड़ी में जगह...

Chakradharpur: नगर परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शहर में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इस कड़ी में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

नगर उपाध्यक्ष की अपील

नगर उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 शहर की प्रतिष्ठा का सवाल है. पिछली कमियों से सीख लेते हुए इस बार राष्ट्रीय स्तर पर चक्रधरपुर का नाम रोशन करना है. उन्होंने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ रखें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें.

सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मुख्य मार्गों की नियमित धुलाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

Also Read: झामुमो का 7 मई को बोकारो में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन

फीडबैक और प्लास्टिक मुक्त शहर पर जोर

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक का विशेष महत्व है. सभी नागरिक Swachhata App डाउनलोड कर चक्रधरपुर को अच्छी रेटिंग दें और अपनी शिकायतें दर्ज करें. शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए दुकानदारों और आम लोगों से कपड़े या जूट के थैले के उपयोग का आग्रह किया गया.

स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प

नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ चक्रधरपुर, स्वस्थ चक्रधरपुर का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे. उन्होंने सभी से अपील की कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चक्रधरपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने का संकल्प लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *