Click Here
Click Here

स्कूली छात्रा के साथ तीन माह में दो बार दरिंदगी, Video बनाकर ब्लैकमेल

Gumla: जिले के एक गांव में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें तीन माह के भीतर...

Gumla: जिले के एक गांव में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें तीन माह के भीतर दो अलग अलग घटनाओं की बात सामने आई है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

फरवरी में पहली घटना

बताया गया कि फरवरी 2026 में छात्रा एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जहां एक युवक द्वारा उसके साथ गलत हरकत की गई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई. भय के कारण छात्रा ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी.

add1

Also Read: ECINET से चुनावी प्रक्रिया हुई हाईटेक: रियल-टाइम मॉनिटरिंग और साइबर सुरक्षा में बड़ी कामयाबी

मार्च में दूसरी घटना

इसके बाद 7 मार्च 2026 को छात्रा 9वीं कक्षा की परीक्षा देने स्कूल गई थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे धमकी देकर अपने साथ ले गया, जहां उसके दो अन्य साथी मौजूद थे. वहां तीनों द्वारा उसके साथ फिर से गलत व्यवहार किया गया और उसका वीडियो भी बना लिया गया.

ब्लैकमेल और पैसों की मांग

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को लगातार दबाव में रखा गया और दो लाख रुपये की मांग की गई. पैसे देने में असमर्थ होने पर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.

परिजनों की शिकायत के बाद कार्रवाई

परिजनों ने पहले आपसी स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो नाबालिग और एक बालिग शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *