Koderma: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, कोडरमा में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई.

तंबाकू के नुकसान की दी जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं किशोरियों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और इसके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसके साथ ही तंबाकू की लत से आर्थिक नुकसान भी होता है और परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
नशे से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पूरे देश में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को नशे की लत से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
Also Read: कोडरमा: टीकाकरण के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला
अतिथियों ने किया संबोधित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार नवल, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीतीश निशांत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की, केंद्र प्रशासक अर्चना ज्वाला, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह तथा दिनेश पाल उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने तंबाकू और अन्य नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया.
नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच नशामुक्ति से जुड़ी पत्रिकाओं का वितरण किया गया तथा सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ.
