कोडरमा: टीकाकरण के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड के कन्द्रपड़ी गांव में 9 माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने...

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड के कन्द्रपड़ी गांव में 9 माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि टीकाकरण के दौरान बच्ची को एक साथ तीन इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई.

टीकाकरण के बाद बच्ची का शरीर सूज गया

गांव के मुखिया संजय साव ने बताया कि 8 मई को मोहन साव की 9 माह की पुत्री सुजाता को टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र ले जाया गया था. आरोप है कि टीकाकरण के बाद बच्ची का शरीर सूज गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन उसका निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं, लेकिन अब तक विशेष सुधार नहीं हुआ है.

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया

ग्रामीणों का कहना है कि मामले में ANM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया. उनका कहना है कि जब तक दोषी कर्मी पर कार्रवाई और बच्ची के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

ALSO READ: राज्य खाद्य निगम गोदाम बैरिया का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *