Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के चार कॉलेजों के बीएड शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं

हजारीबाग। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित चार अंगीभूत कॉलेजों के बीएड शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. इस...

हजारीबाग। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित चार अंगीभूत कॉलेजों के बीएड शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. इस संबध में शिक्षकों ने राज्यपाल को मामले की जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि बीएड शिक्षकों को पिछले तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसमें चतरा कॉलेज, संत कोलंबिया कॉलेज, जेजे कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज के बीएड शिक्षक प्रभावित है. राज्यपाल को जानकारी देते हुए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है.

2005 से दे रहे सेवा, फरवरी से अचानक रुका वेतन

शिक्षकों के अनुसार, वे इन संस्थानों में वर्ष 2005 से 2016 के बीच से निरंतर सेवा दे रहे हैं. उन्हें जनवरी 2026 तक का वेतन समय पर मिला. लेकिन फरवरी 2026 के बाद से बिना किसी स्पष्ट कारण के भुगतान रोक दिया गया है. फिलहाल शिक्षकों का फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का वेतन लंबित है. ईद और होली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान भी उन्हें वेतन नहीं मिला. वेतन बंद होने से दैनिक जरूरतें का खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया है.

कुलपति और कुलसचिव से नहीं मिला ठोस आश्वासन

शिक्षकों का कहना है कि इस गंभीर मामले से विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. जिसके बाद में शिक्षकों ने महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और जल्द से जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित करायें.

 

ALSO READ : RDBA का अधिवक्ताओं को निर्देश, परेशानी होने पर करें लिखित शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *